Maiya Samman Yojana Status Check 2025: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 यानी सालाना ₹30000 की धनराशि दी जा रही है। अगर आपने भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Status Check 2025: Status Check करने से आपको यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि आपका आवेदन अप्रूव हुआ है या नहीं अगर आपका आवेदन अप्रूव हो जाता है तो आपको भी हर महीने ₹2500 का लाभ मिलेगा। इस आर्टिकल में आपको मईयां सम्मान योजना का आवेदन स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी। यह जानकारी आपके बहुत ही काम आने वाली है इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 2025 क्या है
झारखंड में मईयां सम्मान योजना को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरी कर सके और किसी पर निर्भर ना रहे। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा 8 किस्तें दी जा चुकी है।
Maiya Samman योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की सभी महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अगर आप भी इस योजना की पात्रता को पूरा करते हुए आवेदन करती है तो आपको भी इसका लाभ अवश्य मिलेगा। इस समय 57 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है अगर आप भी यह चेक करना चाहती है कि आप आपके आवेदन को स्वीकृति मिली है या नहीं तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 2025 Application Status Check

झारखंड राज्य की ऐसी महिलाएं जिन्होंने मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है वह सभी अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती है। स्टेटस चेक करने से आपको यह पता चल जाएगा कि आपका आवेदन सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है या नहीं। अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की धनराशि मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 2025 के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के मूल निवासी महिलाएं उठा सकती हैं।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- लाभ लेने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रणाली सक्रिय होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं है उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 2025 Status Check Online Kaise Kare
Maiya Samman Yojana 2025 के तहत आवेदन कर चुके है तो आप अब आप आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –
- Maiya Samman Yojana 2025 के आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट मे जाना होगा।
- अब होम पेज में आने के बाद लॉगिन करना है और दिए गए “Status Check” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी क्रमांक संख्या/मोबाइल नंबर/ आधार संख्या दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करें।
- इसके बाद आपके सामने योजना के तहत आवेदन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
- यहां आप यह देख सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं।